YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सिद्धरमैया पर देवगौड़ा ने फिर साधा निशाना - एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला गलत

सिद्धरमैया पर देवगौड़ा ने फिर साधा निशाना - एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला गलत

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में उनकी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार इसलिए गिरी क्योंकि राष्ट्रीय दल के आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेता सिद्धरमैया से विचार-विमर्श किए बिना उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले को गलत ठहराया। इससे एक ही दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ मित्र गठबंधन सरकार को गिराना चाहते थे क्योंकि वे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देख सकते। देवगौड़ा ने कहा ‎कि मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पांच साल मुख्यमंत्री रहे सिद्धरमैया को विश्वास में लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी अचानक सामने आए और कहा कि कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री है। यह गलत फैसला था। कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार 22 जुलाई को गिर गयी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था। उनकी सरकार 14 महीने तक चली। कांग्रेस और जद(एस) को खासकर मैसुरू क्षेत्र में चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 2018 का विधानसभा चुनाव दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था। हालांकि बाद में दोनों ने हाथ मिलाकर गठबंधन सरकार बना ली।

Related Posts