YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ली शपथ

राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ली शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मनमोहन सिंह को सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया, राहुलगांधी, गुलाम नबी , अहमद पटेल और आनंद शर्मा सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन:चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इससाल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है।इसके पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Posts