
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रायसेन नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर नागरिकों द्वारा श्रीकृष्ण की भव्य शौभायात्रा रायसेन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। कार्यालय नगर पालिका परिषद रायसेन के समक्ष नपाध्यक्ष जमना सेन द्वारा उक्त शौभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिसके पश्चात श्रीकृष्ण की भव्य शौभायात्रा में सम्मिलित होकर लेंहगी क्रीड़ा भी की गई। इस अवसर पर अशोक सोनी, मनोज यादव , नूतन सिंह कुशवाह एवं नपा कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।