
प्रियंका चोपडा को उनके पति निक जोनस ने इशारों-इशारों में आई लव यू कहा। निक का इशारें से आई लव यू कहना फैंस को बहुत पसंद आया वे अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूके। एक फैन ने प्रतिक्रिया में कहा- ये है सच्चा प्यार। फैन्स को पसंद आ रहा है निक जोनस का रोमांटिक अंदाज, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट लविंग कपल है। तस्वीरों में अक्सर दोनों का प्यार झलकता है। अब लववर्ड की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें निक प्रियंका को आई लव यू कह रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर निक जोनस के लाइव कंसर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटो में निक ऑडियंश में खड़ी प्रियंका को साइन लैंग्वेज में आई लव यू कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- काश ये वीडियो होता, जिसमें "प्री" के सारे एक्सप्रेशन कैद होते। दूसरे यूजर ने लिखा- कीमती। इन दोनों का लव बेहद कीमती है। भगवान इन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। ये बहुत ही प्यारा है और बहुत खूबसूरत जैसे कमेंट फोटोज को मिल रहे हैं।