YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

स्विटजरलैंड में ‎हिमस्खलन, बर्फ के नीचे दबे कई लोग

स्विटजरलैंड में ‎हिमस्खलन, बर्फ के नीचे दबे कई लोग

स्विट्जरलैंड में एक स्की स्टेशन पर हुए हिमस्खलन की घटना से बर्फ के नीचे कई लोगों के दब जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने इस मामले में यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हिमस्खलन की यह घटना क्रांस-मोंटाना के प्लेन मोर्ट स्की ट्रैक में दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर हुई और इससे कई लोग बर्फ के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल घटनास्थल पर हैं। क्रांस-मोंटाना रिजॉर्ट में प्लेन-मोर्ट सबसे ऊंचा स्की ट्रैक है। यह 3,000 मीटर की ऊंचाई पर है। स्कूलों में छुट्टियां होने से इस सप्ताह यहां बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। 

Related Posts