YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

वृन्दावन में धूमधाम से मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

वृन्दावन में धूमधाम से मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और नन्दगांव एवं बरसाना के कुछ मंदिरों में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंगबिरंगी रोशनी से सजे मंदिरों में बालकृष्ण का अभिषेक हुआ। बांके बिहारी मंदिर में भगवान ने चांदी के पालने में भक्तों को दर्शन दिए और वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात एक बजकर 55 मिनट पर हुई। रात 12 बजे पंचामृत और जड़ी बूटियों से ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात चांदी से जड़ित पालने में विराजमान ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। इसी प्रकार वृन्दावन के प्रेम मंदिर में रात्रि 12 बजे पुजारियों ने चांदी के पात्रों से दूध, दही, शहद, शक्कर, यमुना जल एवं जड़ी बूटियों से भगवान कृष्ण का महाभिषेक किया। इस दौरान पीले वस्त्र पहने एक हजार भक्तों ने एक साथ शंख ध्वनि की। इस अवसर पर मंदिर को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। इस बीच, वृन्दावन में यातायात के सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। वृन्दावन के ठाकुर राधारमण मंदिर, ठाकुर राधा दामोदर मंदिर और ठाकुर शाहबिहारी मंदिर में शनिवार को सुबह 10 बजे दूध, दही, शहद, बूरा, घी, मेवा, यमुना जल, गंगा जल, इत्र एवं अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियों का पंचामृत तैयार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा एवं उमेश सारस्वत ने बताया, कि शुक्रवार रात्रि कृष्ण जन्मोत्सव मनाए जाने के बाद हजारों भक्तजनों की उपस्थिति में नन्दोत्सव मनाया गया। 

Related Posts