YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं डूसू ने हटाईं

वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं डूसू ने हटाईं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय संघ (डूसू) ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं परिसर से हटा दी हैं। डूसू ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि एबीवीपी ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि डूसू चुनाव के बाद प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रतिमाएं पुन: स्थापित की जाएंगी। डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह ने विश्वविद्यालय प्राधिकारियों से अनुमति लिए बिना ये तीनों प्रतिमाएं 20 अगस्त को लगवाई थीं। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात इन्हें हटाया गया था। आरएसएस संबद्ध संगठन ने एक बयान में कहा, ''एबीवीपी नेतृत्व वाले डूसू ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं डीयू प्रशासन से अनुमति मिलने तक के लिए हटा दी हैं। परिसर में इन प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उसने दावा किया कि एबीवीपी ने डूसू पदाधिकारियों से प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें स्थापित करने को कहा था। विश्वविद्यालय की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Related Posts