YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं, उसके तरीके का विरोध कर रही कांग्रेस: सहाय

अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं, उसके तरीके का विरोध कर रही कांग्रेस: सहाय

पूर्व केंद्रीय गृह-राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय का कहना है कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसे हटाए जाने के तरीके का विरोध कर रही है। वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे सहाय ने कहा कांग्रेस खुद कश्मीर को नया राज्य बनाना चाह रही थी। उन्होंने कहा उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के तरीके का विरोध कर रही है। सहाय ने कहा राज्य को विशेष दर्जा देने वाले इस अनुच्छेद को हटाए जाने का उनकी पार्टी विरोध नहीं कर रही है। बहरहाल, सहाय ने यह भी कहा भाजपा सरकार जिस तरह कश्मीर के लोगों की जुबान बंद कर अपनी सफलता का ढिंढोरा पीट रही है, वह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसा करके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनीतिक एजेंडा लागू कर रही है। 
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय में उन्होंने कहा कि कुछ दलों के साथ पहले से ही कांग्रेस का गठबंधन है और इसे व्यापक बनाने के लिए वामपंथी दलों को भी साथ लिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी को ईवीएम ने हराया या जनता ने, यह तो समय ही बताएगा।

Related Posts