YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आज गुजरात आएंगे अमित शाह, हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत की तैयारी

आज गुजरात आएंगे अमित शाह, हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत की तैयारी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म किए जाने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 अगस्त को पहली दफा गुजरात आ रहे हैं| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत की पार्टी की प्रदेश इकाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| 
जानकारी के मुताबिक अमित शाह रात्रि विश्राम गांधीनगर स्थित राजभवन में करेंगे, जहां गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार एवं संगठन में बड़े फेरबदल पर चर्चा हो सकती है| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मंत्रिमंडल के विस्तार पर अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं| लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे 3 नेताओं को मंत्री और मंत्रिमंडल से तीन लोगों को पत्ता कट सकता है| साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद प्रदेश संगठन में नए कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी नियुक्त करने और पार्टी में नई जान डालने की कोशिश की जा सकती है| जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी के अलावा शंकर चौधरी और अल्पेश ठाकोर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है| जबकि लंबे समय से बीमार और सरकार में निष्क्रिय पुरषोत्तम सोलंकी के अलावा कच्छ के वासण आहिर और कौशिक पटेल को हटाया जा सकता है| कौशिक पटेल को पार्टी में कोई जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है|
अमित शाह 29 अगस्त को सुबह 10.15 बजे अहमदाबाद के साइंस सिटी रोड स्थित अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से आयोजित मिलेनियम ट्री कार्यक्रम के समापन अवसर पर पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और दुनिया की पहली बैटरी संचालित सिटी बस का प्रस्थान कराएंगे| अहमदाबाद में आनेवाले दिनों में सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं| जिसकी पहली बस का लोकार्पण केन्द्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह करेंगे| 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे गांधीनगर जिला कलेक्टर के साथ भारत सरकार की योजनाओं का अपने संसदीय क्षेत्र में अमलीकरण और नागरिकों को लाभ मिले, इस बारे में चर्चा करेंगे| जिसके शाम 5 बजे पश्चात गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और रात्रि को दिल्ली के लिए रवाना होंगे|

Related Posts