
केरल में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनके एक प्रशंसक ने उन्हें चूम लिया। राहुल गांधी अपनी कार में बैठकर मीडिया से बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक लड़का उनके पास पहुंचा और उनको किस कर लिया। लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्कराने लगे। राहुल गांधी की सुरक्षा एसपीजी करती है। इस तरह से एक लड़के का उनके पास पहुंचना, उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर गया।