YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बजरंग, दीपा को आज मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न

बजरंग, दीपा को आज मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पहलवान बजरंग पुनिया और पैरा एथलीट दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान करेंगे। इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य (नियमित और लाइफ टाइम), अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी प्रदान की जाएगी।
अर्जुन पुरस्कार विजेता विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, एशियाई खेलों में स्वर्ण और हंगरी में पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वहीं इस साल चीन में हुई एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण, बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतररष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतररष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था। 

Related Posts