YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अल्पेश ठाकोर ने चुनाव प्रचार का किया ऐलान, भाजपा में नाराजगी

अल्पेश ठाकोर ने चुनाव प्रचार का किया ऐलान, भाजपा में नाराजगी

भाजपा जॉइन करते समय पार्टी आदेशों का पालन करने का दावा करने वाले अल्पेश ठाकोर ने बिना किसी को बताए तीन दिन बाद चुनाव प्रचार शुरू करने का ऐलान कर दिया है| जिससे पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं और मूल कांग्रेस के लिए काम करने से इंकार कर दिया है|
पाटण जिले की राधनपुर विधानसक्षा सीट से कांग्रेस के टिकट चुनाव जीतने वाले अल्पेश ठाकोर राज्यसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे| तब अल्पेश ठाकोर का कहना था कि पार्टी के आदेश का पालन करूंगा| लेकिन कुछ दिनों बाद वह अपने तेवर दिखाने लगे और कहने लगे की वह राधनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे| राधनपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर भाजपा ने कोई फैसला नहीं किया है, उससे पहले अल्पेश ठाकोर ने राधनपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा के साथ तीन बाद प्रचार शुरू करने का ऐलान कर दिया है| राधनपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता किसी स्थानीय को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं| ऐसा नहीं होने पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर मजबूर होने की चेतावनी भी दी है| स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि मूल कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए वह अपने शक्ति और समय खर्च नहीं कर सकते| भाजपा राधनपुर से किसी चुनाव लड़ाती है यह फिलहाल तय नहीं है, लेकिन अल्पेश ठाकोर के तीन दिन बाद चुनाव प्रचार के ऐलान से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है|

Related Posts