
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आएंगे। वे आज लोहरदगा और गुमला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह-चुनाव प्रभारी ओपी माथुर, चुनाव सह-प्रभारी नन्द किषोर यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा सहित कई नेता शामिल हांगे।