YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मोरक्को में भीषण बाढ़ का कहर, नदी के उफनते पानी में 8 लोग बहे, सात की मौत

मोरक्को में भीषण बाढ़ का कहर, नदी के उफनते पानी में 8 लोग बहे, सात की मौत

दक्षिण मोरक्को में लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। उफनती नदी का पानी तट को पार करता हुआ पास के एक गांव के फुटबॉल के मैदान में घुस गया और अपने तेज बहाव में सात लोगों को बहा ले गया। इनकी मौत हो गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया तारोउडेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से परेशान 8 लोगों ने फुटबॉल ग्राउंड के चेंजिंग रूम में शरण ले रखी थी, वे सभी पानी के तेज बहाव में बह गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं गहरे सदमें में हूं। मैं 64 साल का हो गया हूं और मैंने अपने जीवन में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी। बचाव अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में बुजुर्गों के साथ एक 17 साल का किशोर भी शामिल है। जबकि, एक व्यक्ति को बचा लिया गया। इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है।
अधिकारियों ने बताया लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव कार्य चल रहे हैं। सोशल मीडिया में जारी फोटोग्राफ और विडियो में दिख रहा है कि पानी अपने साथ लोगों को बहाते हुए ले जा रहा है। मोरक्को की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अनेक प्रांतों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों से सुरक्षित रहने की अपील मौसम विभाग ने की है। इससे पहले पिछले महीने जुलाई में हुए बारिश और भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई थी। सूखे के बाद हुई मूसलाधार बारिश से स्थिति विकराल हो गई है। बाढ़ के कारण मोरक्को में पहले भी काफी नुकसान हो चुका है। 2014 में भी देश के दक्षिणी हिस्से में काफी भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे।

Related Posts