YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बिहार में हम से कमजोर है कांग्रेस: मांझी - लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 सीटें दी जाएं

बिहार में हम से कमजोर है कांग्रेस:  मांझी - लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 सीटें दी जाएं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है लेकिन बिहार में कांग्रेस का आधार हम पार्टी के मुकाबले बहुत कमजोर है। इसलिए लोकसभा चुनाव में सीटों का सम्मानजनक बंटवारा तभी सम्भव है जब उनकी पार्टी को कम से कम 20 सीटें दी जाएं। मांझी ने कहा कि बातें उभर कर आती है कि हमें महज एक सीट से संतोष करना पड़ेगा तो हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल गिड़ता है। इसलिए रांची जाकर लालू प्रसाद से मिलेंगे और इसपर गम्भीता से विचार करने को कहेंगे। लालू के बुरे समय में हमने बहुत सहारा दिया है। हमारी पार्टी कुल पांच राज्यों में चुनावी समर में उतरेगी, जिसमें बिहार, झारखण्ड, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली शामिल है। मांझी धनबाद के चिरकुंडा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद सर्किट हॉउस पहुंचे थे। सर्किट हाउस में हम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इधर बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा घटना पर दुख जाहिर करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मांझी ने कहा कि भाजपा इस आतंकी घटना में भी चुनावी फायदा लेने का जुगाड़ लगा रही है। सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ जुबानी तीर चला रही है लेकिन वो कार्रवाई अब तक देखने को नहीं मिली है, जो दिखनी चाहिए थी।

Related Posts