
हाल ही में सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके तैमूर अली खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद पपराजी उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। घर के बाहर फटॉग्रफर्स की भीड़ देख सैफ ने आपा खो दिया और उनसे वापस जाने को कहा। हाल ही के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'उन्होंने ऐसा करने में क्लास और डिगनिटी दिखाई है। तैमूर को सामान्य होने का थोड़ा मौका देने के लिए उनके प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है।' सैफ ने आगे कहा, 'तैमूर अब तक लंदन में था और लंबे समय तक उसने कैमरा नहीं देखा था। मैं आपसे वादा करता हूं कि उसने इसे बिल्कुल याद नहीं किया।' बता दें, सोशल मीडिया पर तैमूर सबसे पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक हैं। इंटरनेट पर उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो कि कई मशहूर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज को भी टक्कर देती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' का लंदन शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा वह 'लाल कप्तान' और 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे।