YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

गोवा की वित्तीय स्थिति स्थिरः मुख्यमंत्री सावंत

 गोवा की वित्तीय स्थिति स्थिरः मुख्यमंत्री सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजस्व में कमी एवं आर्थिक नरमी के कारण राज्य के कर्ज के जाल में फंसने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति 'स्थिर' है। सावंत ने कहा कि गोवा के राजस्व के मुख्य स्रोत खनन से जुड़ी गतिविधियां हैं जो बंद हो गई हैं। लेकिन उनकी सरकार घाटे की पूर्ति के लिए अन्य विकल्प तलाश रही है। खबरों में दावा किया गया था कि अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य बड़े पैमाने पर कर्ज ले रहा है। सावंत ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के कर्ज स्वीकार्य सीमा से ऊपर नहीं गए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, राज्य सरकार अतीत में भी कर्ज लेती रही है।सरकार 20 साल से कर्ज लेती रही है। कर्ज लेने की एक निश्चित सीमा है और हम उससे आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

Related Posts