YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विवादों में प्रियंका के सलाहकारों की नियुक्ति, राहुल ने की 1 की छुट्टी

विवादों में प्रियंका के सलाहकारों की नियुक्ति, राहुल ने की 1 की छुट्टी

प्रियंका गांधी के सलाहकारों की नियुक्ति विवादों में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस से नियुक्त हुए कुमार आशीष की नियुक्ति को रद्द किया है। कुमार के स्थान पर अब सचिन नाइक को प्रियंका गांधी का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सलाहकार सचिव नियुक्त किया है। कुमार आशीष पर बिहार में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। कुमार आशीष को बिहार की इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में कांग्रेस से निष्कासित भी किया था। 
गौरतलब कि कुमार आशीष की प्रियंका गांधी के साथ नियुक्ति के बाद मीडिया में उनके पेपर लीक कराने खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है। साथ ही आशीष पर बिहार में ही शराब पीकर लड़की से छेड़खानी करने का भी आरोप लग चुका है। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कल ३-३ सचिवों की नियुक्ति हुई थी। हटाये गए कुमार आशीष पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बंकीपुर से चुनाव भी लड़ चुका है। 

Related Posts