YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अमराईवाडी मकान दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत

अमराईवाडी मकान दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत

 शहर के अमराईवाडी क्षेत्र में गुरुवार को मकान ढहने की दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है| जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है|
अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र अमराईवाडी की बंगला वाली चाली में करीब 72 साल पुराना तीन मंजिला एक मकान गुरुवार की दोपहर अचानक ढह गया था| इस दुर्घटना में अब तक 85 वर्षीय बलदेव सुरी, विमला सुरी, 45 वर्षीय राजेन्द्र सुरी और 36 वर्षीय आशा पटेल समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है| इस हादसे में घायल अन्य लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है| जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है| जानकारी के मुताबिक 1947 में इस तीन मंझिला मकान निर्माण किया गया था| उस वक्त क्षेत्र में केवल यही एक बंगला था| कुछ वर्षों तक मकान मालिक इसमें रहा और बाद में इसे अपने सिक्युरिटी गार्ड को रहने के लिए दे दिया| समय के साथ बंगले के आसपास छोटे – मोटे मकान बन गए और उसके बाद इस क्षेत्र का नाम का बंगला वाली हो गया| 1962 तक यहां सरकारी स्कूल चलती थी| करीब 15 साल पहले मकान में रहनेवाले सिक्युरिटी गार्ड ने सुरी परिवार को यह बंगला बेच दिया| गुरुवार को मकान दुर्घटना में सुरी दंपत्ति समेत पुत्र की मौत हो गई| संकरी गली होने के कारण मानव श्रृंखला बनाकर मलबा हटाने की कार्यवाही की गई| फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू और मलबा हटाने का काम चला| 

Related Posts