
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा गठित डायग्नोस्टिक टीम द्वारा जिले में फसलो की सतत निगरानी एवं मानीटरिंग की जा रही है और किसानो को समसमायिक सलाह दी जा रही है। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि डायग्नोस्टिक टीम द्वारा गत दिन विकासखंड सोहागपुर, शोभापुर सहित अन्य अनेक ग्रामो का फील्ड विजिट कर फसलो का अवलोकन किया गया।डायग्नोस्टिक टीम में शामिल कृषि वैज्ञानिक डॉ.देवीदास पटेल, सहायक संचालक कृषि जवाहर कास्दे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पिपरिया पी रघुवंशी, आरएईओ ओपी परिहार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सोहागपुर एसके अटारे ने किसानो को समसामयिक तकनीकी सलाह दी। टीम के सदस्यो ने बताया कि फसलो की स्थिति काफी अच्छी है। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि कृषि विभाग के अधिकारियो, कृषि वैज्ञानिको की टीम द्वारा जिले के ग्रामो में जाकर निरन्तर फसलो का सघन निरीक्षण किया जा रहा है और किसानो को फसलो की स्थिति के अनुरूप तकनीकी सलाह दी जा रही है।