YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

श्रीदेवी से आखिरी मुलाकात वाला वीडियो हो रहा वायरल

श्रीदेवी से आखिरी मुलाकात वाला वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को यह दुनिया छोड़े हुए एक साल पूरा हो चुका है। दरअसल 24 फरवरी को दुबई में उनका निधन हो गया था। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं, जहां होटल के एक कमरे के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। बहरहाल उनके जाने से फैंस और परिवार को खासा दुख हुआ और सभी ने अपने अपने स्तर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके फैंस के दिलों में उनकी शानदार यादें आज भी जिंदा हैं। यही नहीं बल्कि फैमिली और उनसे जुड़े हुए लोग भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं। इसलिए उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी से पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल यह वही वीडियो क्लिप है जिसे बोनी कपूर ने अपनी शादी की 22वीं सालगिराह पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी के साथ बिताया गया यह उनका आखिरी पल है। इस प्रकार बोनी कपूर ने श्रीदेवी के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें याद किया। इससे पहले जब 14 फरवरी को चेन्नई में एक विशेष पूजा रखी गई थी, तभी भी सभी लोगों ने अपनी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी को दिल से याद किया था। पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। सूत्र बताते हैं कि हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 14 फरवरी को ही उनकी पहली बरसी थी। इस पूजा के दौरान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं थीं। इसके साथ ही तमाम चाहने वालों की भी आंखें नम हो गईं थीं। 
 

Related Posts