YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बॉलीवुड और क्रिकेटरों में है पुराना रिश्ता

बॉलीवुड और क्रिकेटरों में है पुराना रिश्ता

बॉलीवुड और क्रिकेटरों में है पुराना रिश्ता
अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। पांच नवंबर को अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया साथ में नजर आ रहे हैं। जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। 
बॉलीवुड और क्रिकेटरों का रिश्ता पुराना है। पहले से ही इन दोनो के सितारों के बीच जोड़ियां बनती रही हैं। 
पटौदी और शर्मिला टैगोर 
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। पटौदी अपने समय में क्रिकेट के हीरो माने जाते थे। मंसूर का दिल अभिनेत्री शर्मिला टेगौर पर आया और दोनो ने शादी कर ली। 
अनुष्का और विराट 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर शादी में बदल गई। विराट और अनुष्का ने इटली में 11 दिसंबर 2018 को शादी की।
जहीर खान अभिनेत्री सागरिका घाटगे 
क्रिकेटर जहीर खान अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले जहीर खान कई साल तक ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया।
युवराज और हेजल 
क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की। युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला। इससे पहले युवराज का नाम बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी जुड़ा था।
हरभजन ओर गीता बसरा 
साल 2015 में अभिनेत्री गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लंबे अफेयर के बाद अक्टूबर में शादी कर ली। 
 

Related Posts