YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(मुंबई) सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया के बांद्रा वाले घर पर पहुंचे

(मुंबई) सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया के बांद्रा वाले घर पर पहुंचे

सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया के बांद्रा वाले घर पर पहुंचे 
 सुशांत सिंह राजपूत और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों के सीक्रेट वकेशन और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भले जो कहती हों, लेकिन दोनों ने अपने इस रिश्ते पर अब तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। पिछले दिनों सुशांत रिया के बांद्रा वाले घर पर दिखे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें भी फटॉग्रफर्स ने ली। हालांकि, इन तस्वीरों में सुशांत का बैक नजर आ रहा, लेकिन कैमरे को देखकर रिया थोड़ा सरप्राइज़्ड दिख रही हैं। हालां‎कि कुछ समय पहले दोनों के पैरिस वकेशन की खबरें भी सुर्खियों में रही और दोनों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद लेटेस्ट तस्वीरें इटली वकेशन की आई, जिसमें दोनों स्ट्रीट शॉपिंग करते दिख रहे थे। वहीं, वर्कफ्रंट पर सुशांत आखिरी बार नितेश तिवारी की "छिछोरे" में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ दिखी हैं श्रद्धा कपूर। वहीं, रिया चक्रवर्ती फिल्म "चेहरे" में नजर आनेवाली हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सुनने को मिलीं कि सुशांत रिया के साथ शादी कर सेट्ल होने को लेकर काफी हड़बड़ी में हैं, जबकि ऐक्ट्रेस के बारे में कहा गया था कि अभी कुछ समय लेना चाहती हैं। दें कि इससे पहले भी सुशांत अपनी अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। हालां‎कि ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप होने के बाद कृति सेनन के साथ उनके अफेयर की खबरें भी खूब चली थीं। 


 

Related Posts