
योगेश ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में कांस्य जीता
भारत के योगेश कथुनिया ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की चक्काफेंक एफ 56 फाइनल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। भारत ने इसके साथ ही टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिये सातवां कोटा स्थान हासिल किया है। वहीं प्रवीण कुमार ने भारत को छठा कोटा दिलाया जो पुरूषों की ऊंची कूद टी 64 फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के नियमों के अनुसार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग में मैराथन को छोड़कर शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी को पैरालम्पिक कोटा मिलेगा। योगेश ने छठे प्रयास में तीन फाउल प्रयासों से उबरते हुए 42.51 मीटर की दूरी तय करके कांस्य पदक जीता। भारत के इस चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं।