YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट हॉलीवुड बॉलीवुड

प्रियंका- निक ने खरीदा घर, रियल स्टेट में बना रिकॉर्ड

 प्रियंका- निक ने खरीदा घर, रियल स्टेट में बना रिकॉर्ड

 प्रियंका- निक ने खरीदा घर, रियल स्टेट में बना रिकॉर्ड
-लॉस ऐंजलिस में 144 करोड़ की कीमत का है घर  
 बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अमेरिका में एक घर खरीदा है, जिसने वहां रियल स्टेट में रिकॉर्ड बन गया। प्रियंका इंडिया और अमेरिका, दोनों ही देशों को अपना घर बना चुकी हैं। खबर आ रही है कि देसी गर्ल प्रियंका ने एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रियंका और निक जोनास ने लॉस ऐंजलिस में 144 करोड़ रुपए की कीमत का घर खरीदा है। एनसिनो में खरीदे गए इस घर की कीमत ने यहां के रियल स्‍टेट में रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार निक और प्रियंका ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 20 मिलियन डॉलर (144 करोड़ रुपए) खर्च किये हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की इस नई प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 11 बाथरूम और काफी बडी खुली जगह है। प्रियंका का यह घर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के घर से भी बड़ा है, जो इसी इलाके में है। सोफी टर्नर के घर में 11 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। अगस्‍त में यह रिपोर्ट आई थी कि निक अब प्रियंका के साथ रहने के लिए एक खूबसूरत घर की तलाश कर रहे हैं। निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। सितंबर में वोग को दिए अपने इंटरव्‍यू में भी प्रियंका ने अपने नए घर की बात की थी। प्रियंका ने कहा था, 'नया घर खरीदना और बच्‍चे पैदा करना मेरी टू डू लिस्‍ट में शामिल है। मेरे लिए घर वह जगह है, जहां मैं खुश रहूं।' यहां बता दें कि हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही प्रियंका इन दिनों काफी बिजी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दोनों ही देशों में अच्‍छी खासी हैं।

Related Posts