YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

युद्ध करना सबसे बड़ी मूर्खता है, समझदार बनो, पाकिस्तान ज‍िंदाबाद -एयर स्ट्राइक अभिनेत्री माहिरा खान ने ऐसे किया रिएक्ट

युद्ध करना सबसे बड़ी मूर्खता है, समझदार बनो, पाकिस्तान ज‍िंदाबाद  -एयर स्ट्राइक अभिनेत्री माहिरा खान ने ऐसे किया रिएक्ट

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी सुबह 3.30 मिनट पर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठ‍िकानों को तबाह कर द‍िया। भारत की इस कार्रवाई के बाद देश में जश्न का माहौल है, जबकि पाकिस्तान में कोहराम मच गया है। सोशल मीड‍िया पर इसे युद्ध का आगाज माना जा रहा है। ऐसे माहौल में सेना की बहादुरी को पूरे बॉलीवुड ने सलाम किया है। वहीं कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भी सोशल मीड‍िया पर हमले के बाद र‍िएक्शन द‍िया है। शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आने वाली माह‍िरा खान ने ट्वीट किया, इससे बुरा कुछ नहीं, युद्ध करना सबसे बड़ी मूर्खता है। समझदार बनो, पाकिस्तान ज‍िंदाबाद। माह‍िरा खान ने यह ट्वीट पाकिस्तान की लेख‍िका और पूर्व पाक प्रधानमंत्री जुलफ‍िकार अली भुट्टो की पोती फात‍िमा भुट्टो के ट्वीट पर कमेंट करते हुए किया। फात‍िमा ने ट्वीट में ल‍िखा था, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है कि लोग युद्ध को चीयर कर रहे हैं।
माह‍िरा खान के अलावा फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आईं एक्ट्रेस मावरा होकेन ने कहा, युद्ध में कोई व‍िजेता नहीं होता, यह समय है इंसान‍ियत समझने का। मीड‍िया को यह ज‍िम्मेदारी उठानी चाह‍िए कि बात को सही तरीके से रखें। यह हमारी ज‍िम्मेदारी है कि हम शांति बनाए रखें। हमेशा शांत‍ि की प्रार्थना करती हूं। 
पुलवामा पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के अभिनेताओं के भारत में काम करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा द‍िया गया है। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सलमान खान की फिल्म में पाक स‍िंगर आत‍िफ असलम का एक गाना था, ज‍िसे हटा द‍िया गया है। 

Related Posts