YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

होटल ह्यात रेजन्सी में संगीतकार शेखर ने 3 अंडों के चुकाए 1672 रुपए

होटल ह्यात रेजन्सी में संगीतकार शेखर ने 3 अंडों के चुकाए 1672 रुपए

होटल ह्यात रेजन्सी में संगीतकार शेखर ने 3 अंडों के चुकाए 1672 रुपए
शहर के आश्रम रोड स्थित होटल ह्यात रेजन्सी में भोजन करने गए संगीतकार शेखर रवजियानी ने तीन बोइल अंडे मंगवाए थे| जिसके लिए शेखर को रु. 1672 चुकाने पड़े| दरअसल संगीतकार शेखर बीते दिन अहमदाबाद आए थे और शहर के आश्रम रोड पर गुजरात विद्यापीठ के सामने स्थित होटल ह्यात रेजन्सी में भोजन करने गए थे| जहां शेखर ने तीन बोइल अंडे मंगवाए थे| होटल ने उनसे तीन अंडे के रु. 1350 और जीएसटी के साथ रु. 1672 का बिल वसूला| तीन अंडों की कीमत देख शेखर चौंक पड़े| शेखर ने होटल ह्यात रेजन्सी का बिल अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी| बता दें शेखर रवजियानी, विशाल ददलानी के साथी हैं| विशाल-शेखर हिन्दी फिल्मों के संगीत निर्देशन की एक जोड़ी है| विशाल-शेखर की जोड़ी ने कई फिल्मों में सफल संगीत निर्देशन किया है|


 

Related Posts