YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स

मयंक ने लगाया कैरियर का दूसरा दोहरा शतक

मयंक ने लगाया कैरियर का दूसरा दोहरा शतक

मयंक ने लगाया कैरियर का दूसरा दोहरा शतक 
 टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया है। मयंक ने मेहदी हसन की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। मयंक 243 रन बनाकर हसन की गेंद पर ही अबू जायद के हाथों कैच हुए। मयंक ने 243 रनों की अपनी पारी के दौरान 300 गेंदों पर 28 चौके और 8 छक्के लगाये। 
मयंक ने 98 गेंदों पर अपनी अर्धशतक पूरा किया। पुजारा के आउट हो ने बाद कप्तान विराट कोहली भी जल्दी आउट हो गए। ऐसे में इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की। रहाणे 86 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने 234 गेंदों पर 150 रन पूरे किये। चायकाल तक वह 156 रन बना लिए थे। इसके बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और शानदार छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

Related Posts