YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

खूबसूरत नहरों का शहर वे‎निस बाढ़ की चपेट में

खूबसूरत नहरों का शहर वे‎निस बाढ़ की चपेट में

) खूबसूरत नहरों का शहर वे‎निस बाढ़ की चपेट में
- इटली के प्रधानमंत्री जोजेपे ने भी भावुक करने वाला फेसबुक पोस्ट ‎‎‎लिखा
 खूबसूरत नहरों और सुंदरता के लिए मशहूर वेनिस शहर इस समय बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार वेनिस 53 सालों की सबसे बुरे बाढ़ के दौर से गुजर रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखकर मेयर ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इटली के प्रधानमंत्री जोजेपे कान्टे ने भी फेसबुक पोस्ट लिखकर इसे इटली के लोगों के लिए बहुत दुखद अनुभव बताया है। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने और शहर की स्थिति देखने के लिए प्रधानमंत्री ने वेनिस का दौरा किया। उन्होंने कैबिनेट के साथ मीटिंग भी की। वेनिस में बाढ़ के हालात पर पीएम ने भावुक करनेवाला फेसबुक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने लिखा ‎कि ऐतिहासिक और पूरी दुनिया में अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए मशहूर यह शहर 53 साल के सबसे भयान बाढ़ त्रासदी से गुजर रहा है। यह हादसा हमारे दिल पर चोट करने वाला है। वेनिस शहर एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा और हमें उसके लिए हर संभव कोशिश करनी होगी।
बाढ़ का प्रमुख कारण 13 नवंबर को हाईटाइड था, जिसके कारण पूरे शहर में पानी भर गया। इटली के नहरों में पानी खतरनाक लेवल तक पहुंच गया और शहर तक फैल गया। प्रसिद्ध स्मारक, घर और व्यवसाय बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यह जल स्तर समुद्र के तल से 1.87 मीटर ऊपर पहुंच गया। शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि यह ऐतिहासिक आपदा है। इससे उबरने के लिए हमें जी-जीन से जुटना होगा। मेयर ने ट्वीट किया कि पूरा शहर घुटनों पर आ गया है। इटली के प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में आनेवाली मुश्किलों का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। शहर से पानी निकालने के साथ ही शहर में और पानी प्रवेश न करे इसके लिए पूरी तैयारी है। गौरतलब है ‎‎कि वेनिस में बढ़ते जलस्तर का खतरा देखते हुए समंदर के पानी को शहर में आने से रोकने के लिए गेट बनाए गए हैं। पानी बढ़ने की स्थिति में इन गेट को बंद किया जा सकता है। इसके साथ ही पिछले कई सालों से वेनिस के ड्रेनेज सिस्टम और कमजोर होती नहरों की मरम्मत कर पानी के निकासी के लिए इंतजाम किए गए हैं।

Related Posts