YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

फेसबुक से जानकारी मांगे के मामले में अमेरिका के बाद भारत का नंबर

 फेसबुक से जानकारी मांगे के मामले में अमेरिका के बाद भारत का नंबर

 फेसबुक से जानकारी मांगे के मामले में अमेरिका के बाद भारत का नंबर 
 सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के यूजर्स का डाटा मांगने में पूरे विश्व में अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है। भारत सरकार की ओर से फेसबुक से उसके यूजर्स का डाटा मांगने की अपील की है। इस साल के पहले छह महीने में पिछले साल के आखिरी छह महीने के मुकाबले करीब 37 फीसदी बढ़ गई है। सरकार ने फेसबुक से यूजरों के संबंध में 22,684 जानकारियां मांगी हैं। सोशल नेटवर्किग कंपनी ने 54 फीसदी जानकारियों का जवाब दिया। फेसबुक की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में अमेरिका सरकार ने यूजर्स के डाटा के संबंध में 50,741 सूचनाएं मांगीं। पूरे विश्व में वर्ष 2019 के पहले छह महीने में सरकार के यूजर्स की जानकारी मांगने में 16 फीसदी का इजाफा हुआ। शिकायतें 110,634 से बढ़कर 128,617 हो गईं।
फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस सोंडरबी ने बताया कि अमेरिकी सरकार फेसबुक यूजर्स का डाटा मांगने में इस बार भी सबसे आगे है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत, तीसरे पर ब्रिटेन, चौथे पर जर्मनी और पांचवें पर फ्रांस है। अमेरिका में फेसबुक को 50,741 अपील मिली हैं। इसमें पिछले छह महीने के मुकाबले 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि फेसबुक हरेक सरकार की डाटा मांगने की अपील पर गौर करता है। अगर वह कानूनी रूप से वैध है, तब फिर जो भी सरकार उसकी मांग करे हम वह जानकारी उन तक पहुंचाते हैं।
सोंडरबी ने कहा कि अगर कोई मांग गैरवाजिब होती है,तब हम जानकारी नहीं देते। जरूरत होने पर कोर्ट में उसके लिए केस लड़ते हैं। हम सरकारों को लोगों की जानकारी चोर दरवाजे से नहीं देते। स्थानीय कानून के कारण विश्व भर में 50 फीसद जानकारी को फेसबुक पर बाधित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के चलते भारत में 16,600 सामग्रियों को प्रतिबंधित किया गया। फेसबुक पर प्रतिबंधित की गई अधिकांश सामग्रियों में 58 फीसद पाकिस्तान और मेक्सिको से जारी हुई थीं।
 

Related Posts