YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन स्पोर्ट्स

आईपीएल 2020- मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दिए फैंस

आईपीएल 2020- मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दिए फैंस

आईपीएल 2020- मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दिए फैंस 
-विराट ने जड़ें पांच शतक, इसलिए मिचेल मैक्लेनाघन को टीम में चाहते हैं फैंस
 क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2020 को लेकर हलचले तेज हो गई है और इसका ऑक्शन अगले महीने दिसंबर में होने वाला है। ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड करने का विंडो बंद हो चुका है और कई टीमों ने बड़े बदलाव करते हुए खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आईपीएल की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें युवराज सिंह का नाम भी शामिल है। मुंबई इंडियंस ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है उनमें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन का नाम भी शामिल है। ट्विटर पर फैंस मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दिए।
फैंस ने कहा कि मुंबई को मैक्लेनाघन की जरूरत है उन्हें रिलीज करने का फैसला सही नहीं है। एक फैन ने ट्वीट किया और लिखा, 'विराट कोहली मिचेल मैक्लेनाघन के बनी है। मुंबई इंडियंस प्लीज उन्हें रिलीज ना करे नहीं तो विराट बैंगलोर की सपाट पिच पर पांच शतक जड़ देंगे।' आपको बता दें कि मैक्लेनाघन जिन पांच सीजन में आईपीएल खेले थे उसमें उन्होंने चार बार कोहली को आउट किया। विराट कोहली के खिलाफ इस ट्वीट को मैक्लेनाघन ने लाइक किया है। इसके बाद फैंस ने कहा कि मैक्लेनाघन खुद भी यह फ्रेंचाइजी छोड़ना नहीं चाहते। विराट कोहली 177 मैचों में 5,412 रन बनाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 37.84 के औसत से कोहली ने पांच शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं। मैक्लेनाघन की जगह मुंबई इंडियंस ने ट्रेट बोल्ट को टीम में शामिल किया है। मैक्लेनाघन ने एक और फैन का ट्वीट लाइक किया जिसमें उनके और बोल्ट के आईपीएल के रिकॉर्ड की तुलना की थी और मैक्लेनाघन को बेहतर बताया। मैक्लेनाघन ने साल 2015 में डेब्यू के बाद से 56 मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं। वह मुंबई इंडियंस के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 8.21 के इकनॉमी रेट से 18 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा 19 विकेट हासिल किए है। 2015 में उनके डेब्यू के बाद से किसी भी विदेशी गेंदबाज ने उनसे ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। 

Related Posts