YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सैलरी के साथ मिल सकता है वेरिएबल पे

 लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सैलरी के साथ मिल सकता है वेरिएबल पे

 लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सैलरी के साथ मिल सकता है वेरिएबल पे
 देश के सरकारी बैंकों के लगभग आठ लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियों को अगले वित्त वर्ष से सैलरी के अलावा परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई ) मिल सकता है। इसके पहले बैंकों के मैनेजमेंट ने वेरिएबल पे या परफॉर्मेंस-लिंक्ड पे का प्रपोजल दिया था। वेरिएबल पे प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के कर्मचारियों को पहले से मिलती है। सूत्रों ने बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की सैलरी पर मोलभाव करने वाली कमेटी ने पिछले सप्ताह पीएलआई का प्रपोजल दिया था, जिसे सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया है। इस कमेटी के प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकिरण राय हैं। बैंकों के एनुअल रिजल्ट की घोषणा के बाद पीएलआई को कैलकुलेट किया जा सकता है। सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी पर द्विपक्षीय समझौता प्रत्येक पांच वर्षों में होता है। सैलरी में बढ़ोतरी के 11वें समझौते पर अभी बातचीत हो रही है। यह समझौता 1 नवंबर, 2017 से लागू होना है।
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सौम्य दत्ता ने कहा,परफॉर्मेंस लिंक्ड पे के मुद्दे पर रुख में बदलाव हुआ है। आईबीए ने स्पष्ट किया है कि पीएलआई को सैलरी में शामिल नहीं किया जाएगा। यह द्विपक्षीय समझौते में सैलरी में बढ़ोतरी से अलग होगा।आईबीए ने सैलरी में 12 फीसदी की वृद्धि की पेशकश की है, जबकि बैंक यूनियंस कम से कम 15 फीसदी की बढ़ोतरी पर जोर दे रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कई सरकारी बैंकों ने पहले ही विशेष मापदंडों के आधार पर कर्मचारियों को रिवॉर्ड और इंसेंटिव की पेशकश की है लेकिन नया स्ट्रक्चर अलग होगा, क्योंकि यह विशेष बैंकों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, कर्मचारियों के प्रदर्शन पर नहीं। 

Related Posts