YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स

 विंका ने मंगोलिया में स्वर्ण जीता 

 विंका ने मंगोलिया में स्वर्ण जीता 

 विंका ने मंगोलिया में स्वर्ण जीता 
हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विंका ने यूथ एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव पहुंची विंका का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। अब विंका का अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। टैक्सी चालक की बेटी विंका ने मंगोलिया में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मात्र 17 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विंका ने पहले भी कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं।  वहीं विंका के कोच सुनील कुमार ने बताया कि विंका हर रोज सुबह-शाम 6 घंटे अभ्यास करती है और जिसका परिणाम है कि आज उसे यह स्वर्ण मेडल मिला है। विंका अगले साल विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है और उसे वहां भी स्वर्ण जीतने की उम्मीदें हैं। विंका के माता पिता का कहना कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है और यह पूरे गांव की बेटी है। पिता का सपना है की बेटी अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते।

Related Posts