YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

काम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शादी की तारीख

काम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शादी की तारीख

 काम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शादी की तारीख 
 पॉपुलर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग शादी करने जा रही हैं। काम्या ने शलभ दांग से सितंबर 2019 में रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। वहां काफी दिनों से शलभ संग शादी की योजना में लगी हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की डेट का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब काम्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में काम्या ने शलभ संग एल लवी-डवी फोटो शेयर की है। काम्या ने फोटो के कैप्शन में लिखा, तो ये मेरी फेवरेट फोटो और मैन हैं। अब मैं अपनी फेवरेट डेट अनाउंस कर रही हूं। 10 फरवरी 2020 वहां दिन जिस दिन हमारी शादी होगी। इस नई जर्नी के लिए हमें आशीर्वाद दें। काम्या के इस पोस्ट से ये साफ है कि ये वो अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू करने यानी शादी करने जा रही हैं। 
काम्या ने बताया कि हल्दी और संगीत 9 फरवरी को होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी गुरुद्वारा में होगी और उसके बाद 11 फरवरी को ग्रैंड पार्टी होगी। काम्या ने कहा ईमानदारी से कहूं। एकदम से वेडिंग डेट आ गई। मैं थोड़ा और इस फीलिंग को एन्जॉय करना चाह रही थी। हालांकि, हमारी फैमिली, शलभ और मैं ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना चाहते। रिसेप्शन के बाद हम हनीमून के लिए जाएंगे। जहां मैं बिकीनी पहनूंगी। बता दें कि काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से 2003 में हुई थी। मगर ये शादी लंबी नहीं चली, 2013 में दोनों ने तलाक लिया। 
 

Related Posts