YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी प्रियंका  

ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी प्रियंका  

ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी प्रियंका  
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब पुरुष सुपरस्टार अभिनेताओं को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर आ गई हैं। प्रियंका ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। 2018 और 2019 में प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर रहीं। जबकि दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला छठे स्थान पर थीं।
अक्टूबर 2018-अक्टूबर 2019 के बीच दुनिया भर में इंडियन सेलिब्रिटी की लोकप्रियता का पता लगाने के लिए बोस्टन के एक समूह द्वारा अध्ययन किया गया था। प्रियंका के लिए सबसे ज्यादा लगभग 13.6 मिलियन सर्च दिसंबर 2018 के महीने में की गई थी। आपको बता दें इसी महीने में अमेरिकी स्टार निक जोनास के साथ उसकी शादी हुई थीं। 
अभिनेताओं की सूची में, सलमान खान, अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स के रूप में उभरे जबकि अमिताभ बच्चन ने सातवां स्थान हासिल किया। 
प्रियंका ने हाल ही में ‘द स्काई पिंक’ से फरहान अख्तर के साथ बॉलीवुड में वापसी की है। अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करते हुए प्रियंका हाल ही में दिल्ली से लौटी, जहां वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रही थी। 
 

Related Posts