YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड स्पोर्ट्स

मैक्सवेल के बाद अब महिला क्रिकेटर सोफी ने खेल से ब्रेक लिया 

मैक्सवेल के बाद अब महिला क्रिकेटर सोफी ने खेल से ब्रेक लिया 

मैक्सवेल के बाद अब महिला क्रिकेटर सोफी ने खेल से ब्रेक लिया 
क्रिकेटरों के मानसिक परेशानियों के कारण खेल से ब्रेक लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सोफी मोलिने ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने मानसिक भी मानसिक कारणों से खेल से ब्रेक लिया था।मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली 21 बरस की मोलिने शनिवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ नहीं खेलेगी। इस महिला क्रिकेटर ने आस्ट्रेलिया के लिये तीन एकदिवसीय और 17 टी20 मैच खेले हैं। 
वहीं राष्ट्रीय महिला टीम के डाक्टर पिप इंगे ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) लगातार उनकी मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘सोफी ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हम उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं। खिलाड़ियों की भलाई हमारी प्राथमिकता है।' 

Related Posts