YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अमेरिका में -40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, नदी-झील-नाले बर्फ की मोटी सिल्ली में तब्दील

अमेरिका में -40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, नदी-झील-नाले बर्फ की मोटी सिल्ली में तब्दील

अमेरिका में इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है। अमेरिका के कई स्थानों पर तापमान -40 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड का कहर इतना भयावह है कि नदी, झील, झरने सब बर्फ की मोटी सिल्ली में तब्दील हो गए हैं। जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारी बर्फबारी और तूफानी बर्फीली हवाओं के कारण लोगों के लिए रोजमर्रा का काम करना मुश्किल हो गया है। उत्तरी ध्रुव की ओर से चल रहे बर्फीले चक्रवात के कारण अमेरिका का बड़ा हिस्सा ठिठुर रहा है। देश के मध्य-पश्चिम राज्यों में बर्फ की चादर बिछ गई है। इसे पोलर वोर्टेक्स कहा जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि इसके कारण इस समय अमेरिका के कुछ हिस्से दुनिया के सबसे ठंडे स्थान बन गए हैं। 
घरों की पाइपलाइन में पानी जम जा रहा है, तो वॉशरूम में भी बर्फ की परत दिख रही है। इतना ही नहीं चूल्हे से गर्म पानी उतारने के कुछ सेकेंड में वह बर्फ में तब्दील हो जा रही है। सोशल मीडिया पर मौसम के सितम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गर्म पानी को फेंकने के कुछ नैनो सेंकेंड में ही वह बर्फ में बदल जा रही है। शिकागो में तापमान-40 डिग्री तक चला गया है। बर्फ के इस कहर को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखा गया है। वहीं, आम नागरिकों के लिए भी सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। शिकागो में ट्रेन की पटरियों पर बर्फ की मोटी चादर जम गई है। पटरियों पर ट्रेन को सही तरीके से चलाने के लिए आग जलाकर बर्फ पिघलाई जा रही है। अमेरिका के सबसे बड़े और व्यस्त शहरों में से एक न्यूयॉर्क की हडसन नदी में अब पानी का एक बूंद नजर नहीं आ रही है। नदी पूरी तरह से बर्फ की मोटी सिल्ली में बदल गई है। पार्क और सार्वजनिक स्थल भी बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं। लोगों के लिए अब घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्कूलों की छुट्टी मौसम का सितम देखकर कर दी गई है। 

Related Posts