YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

फिल्म रेड में एक्टिंग का जलवा ‎‎दिखाने वाली पुष्पा जोशी का हुआ ‎निधन

फिल्म रेड में एक्टिंग का जलवा ‎‎दिखाने वाली पुष्पा जोशी का हुआ ‎निधन

फिल्म रेड में एक्टिंग का जलवा ‎‎दिखाने वाली पुष्पा जोशी का हुआ ‎निधन
 बॉ‎लिवुट ऐक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड में काम कर चुकी एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का निधन हो गया है। बता दें इस ‎फिल्म में पुष्पा ने एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने काम के लिए उनको खूब सराहना भी मिली थी। हालां‎कि उनकी उम्र 85 वर्ष थीं और हाल ही में फेवीक्विक की एड में नजर आई थीं। यहीं से उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से जाना जाने लगा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फ्रैक्चर हुआ था। हालां‎कि यह जानकारी फिल्म रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्विटर के ज‎रिए दी। उन्होंने पुष्पा जोशी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन करियर में रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।"  इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर शिखा प्रदीप ने भी पुष्पा जोशी के निशन पर दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक पर पुष्पा के लिए पोस्ट किया। वहीं फिल्म रेड में काजोल को भी अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी का काम पसंद आया था। उन्होंने पुष्पा का वीडियो भी शेयर किया था। बताया जा रहा है ‎कि बॉलीवुड से एक और बढ़िया एक्टर के जाने का गम सभी को है।

Related Posts