YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी

(शेयर बाजार साप्ता‎हिक समीक्षा) जीडीपी ‎गिरने की आशंका से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

(शेयर बाजार साप्ता‎हिक समीक्षा) जीडीपी ‎गिरने की आशंका से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

(शेयर बाजार साप्ता‎हिक समीक्षा) जीडीपी ‎गिरने की आशंका से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सेंसेक्स 336 अंकों की गिरावट के साथ 40,793.81 पर बंद
- निफ्टी 95 अंकों की गिरावट के साथ 12,056.05 पर बंद
सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर 41,143 अंक के पार पहुंचने पर हुई मुनाफावसूली के साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर में भारी गिरावट की आशंका में निवेशकों के सतर्कता बरतने के दबाव में घरेलू शेयर बाजार दो दिनों की तेजी खोता हुआ शुक्रवार को गिरावट लेकर बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 122 अंक की बढ़त के साथ 40,482 पर खुला और 530 अंकों की तेजी के साथ 40,889 पर बंद हुआ। निफ्टी 42 अंक की मजबूती के साथ 11,950 खुला और 164.60 अंक चढ़कर 12,079 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 146 अंकों की तेजी के साथ 41,035 अंकों पर खुला और 67.93 अंकों की गिरावट के साथ 40,821.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 12,109 अंकों पर खुला और 36 अंकों की गिरावट के साथ 12,037.70 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 230 अंक की बढ़त के साथ 41,050 के पार खुला और 199 अंकों की तेजी के साथ 41,020.61 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 62 अंक की मजबूती के साथ 12,110 पर खुला और 63.00 अंकों की तेजी के साथ 12,100.70 पर बंद हुआ। 
सप्ताह के आ‎खिरी कारोबारी ‎दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 195 अंक टूटकर 40,930 पर खुला और 336 अंकों की गिरावट के साथ 40,793.81 पर बंद हुआ। निफ्टी 45 अंक की कमजोरी के साथ 12105 पर खुला और 95.10 अंकों की गिरावट के साथ 12,056.05 पर बंद हुआ। ‎पिछले सप्ताह सेंसेक्स में यस बैंक में सर्वाधिक 2.5 फीसदी गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स और वेदांता में दो फीसदी से अधिक गिरावट रही। इसके ‎विपरीत सेंसेक्स में सिर्फ तीन शेयरों में तेजी रही, भारतीय एयरटेल में सर्वाधिक 1.28 फीसदी तेजी दर्ज की गई।

Related Posts