YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड स्पोर्ट्स

सबसे कम पारियों में स्टीव स्मिथ ने बनाए सबसे तेज 7000 टेस्ट रन, 73 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा

सबसे कम पारियों में स्टीव स्मिथ ने बनाए सबसे तेज 7000 टेस्ट रन, 73 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा

 सबसे कम पारियों में स्टीव स्मिथ ने बनाए सबसे तेज 7000 टेस्ट रन, 73 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा
 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ यहां सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बड़ा कारनामा कर 73 साल पुराने रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया। 30 साल के स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। स्मिथ ने अपने 70वें टेस्ट मैच की 126वीं पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद मूसा की गेंद पर एक रन लेकर वॉली हेमंड का 73 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ ओवल में साल 1946 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। हेमंड ने 131 टेस्ट पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। भारत के धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने 79 मैच और 134 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। गैरी सोबर्स, कुमार संगाकारा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 138 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छुआ था।
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने यह मुकाम पिछले महीने ही हासिल किया था लेकिन उन्होंने इसके लिए 138 पारियां खेलीं। विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। साल 2011 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले विराट का वह 81वां मैच था। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पारी और पांच रन से जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मैच में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी दूसरे दिन डबल सेंचुरी जड़ दी। 
टेस्ट में सबसे तेज 7000 रन 
बल्लेबाज           टीम                   कब                 मैच        पारी
स्टीव स्मिथ   ऑस्ट्रेलिया     29 नवंबर 2019          70            126
वॉली हेमंड      इंग्लैंड            17 अगस्त 1946          80            131
वीरेंदर सहवाग     भारत              3 अगस्त 201        79          134
सचिन तेंडुलकर भारत           3 नवंबर 2001           85         136
गैरी सोबर्स     वेस्ट इंडीज        19 मार्च 1971           79          138
कुमार संगकारा  श्रीलंका      20 जुलाई 2009           83          138
विराट कोहली      भारत          10 अक्टूबर 2019           81          138

Related Posts