YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होंगी महिला जज

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होंगी महिला जज

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होंगी महिला जज
 पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली बार महिला जजों को नियुक्त किया जाएगा। चीफ जस्टिस असिफ सईद खोसा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि न्याय का कोई लिंग नहीं होता, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों को नियुक्त किया जाएगा। सीजेपी खोसा ने कहा, मैंने एक महिला जज का नाम सुना, जिन्हें श्रीमति आयशा मलिक के रूप में पहचाना जाता है। मुझे लगा कि क्या न्याय की भी पत्नियां होती हैं। नहीं, वह एक सम्माननीय न्यायाधीश हैं और अकेले ही काफी हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि समय के साथ पुरुष और महिला के बीच के फासले खत्म हो जाएंगे। शीर्ष कोर्ट महिलाओं को न्यायालय प्रणाली से जोडऩे की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। पुरुष प्रधान क्षेत्रों में महिलाओं के काम करने को लेकर उन्होंने सराहना की।
 

Related Posts