YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी

अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान ही बचा सकता है : चिदंबरम

अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान ही बचा सकता है : चिदंबरम

  अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान ही बचा सकता है : चिदंबरम
 भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से जीडीपी को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान ही बचा सकता है। 
चिदंबरम ने ट्वीट किया, जीडीपी के आंकड़ों का कोई मतलब नहीं है, निजी कर में कटौती होगी। आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी। सुधार को लेकर भाजपा के ये विचार हैं। चिदंबरम ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए। गौरतलब है कि कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि जीडीपी को रामायण और महाभारत मान लेना उचित नहीं है तथा अब भारत के लिए जीडीपी का कोई मतलब नहीं रह गया है।


 

Related Posts