YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

सुपर विलेन शक्ति कपूर बेटी के लिए हैं सुपरहीरो

सुपर विलेन शक्ति कपूर बेटी के लिए हैं सुपरहीरो

फिल्मों में विलेन के किरदार को सफलतापूर्वक निभाने और अपनी अलग पहचान बनाने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने भी कुछ सालों में ही एक अलग पहचान बना ली है। यहां आपको बतलाते चलें कि श्रद्धा ने साल 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म आशिकी से वो लाइमलाइट में आईं। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग की गाड़ी चल पड़ी और इसके बाद उन्हें एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, हॉफ गर्लफ्रेंड, स्त्री और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया। अब चूंकि 
श्रद्धा मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं, तो उनसे ऐसे ही सवाल किए जाते रहे हैं, कि क्या वो भी अपने पापा को विलेन समझती हैं, जैसा कि उनकी पहचान बनी हुई है। वैसे इन सवालों से श्रद्धा को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि वो तो खुद भी बेहद रोमांटिक हैं, ऐसे तमाम सवालों को तो वो यूं ही उड़ा जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कुछ राज भी खोलती नजर आ गईं। यहां उन्होंने बताया कि उनकी फेवरेट फिल्म गुरू दत्त की क्लासिकल मूवी प्यासा है। श्रद्धा सिर्फ अभिनय करती हैं ऐसा नहीं है बल्कि वो तो बहुत अच्छी स‍िंगर भी हैं। वो डांस भी बेहतरीन करती हैं, उन्हें अनेक भाषाओं का भी नॉलेज है, इस प्रकार वो खुद अपने आपमें परफेक्ट हैं। ऐसे में जब श्रद्धा कहती हैं कि वो तो अपने पिता शक्ति कपूर को सुपर हीरो मानती हैं, तो वाकई गर्व होता है कि दुनिया चाहे जो कहे लेकिन उनके पिता तो उनके लिए सुपरहीरो ही हैं, इसलिए आज वो यह सब कर पाई हैं। श्रद्धा ने कहा है कि अपने करियर में वो चाहे कितने ही अच्छे काम कर लें मगर वो उस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच सकतीं जहां आज उनके पिता पहुंच चुके हैं। 

Related Posts