YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

दिसंबर के फिल्मफेयर के कवर पर नजर आए अजय और काजोल

दिसंबर के फिल्मफेयर के कवर पर नजर आए अजय और काजोल

दिसंबर के फिल्मफेयर के कवर पर नजर आए अजय और काजोल
 बॉलिवुड इंडस्ट्री में अजय देवगन और काजोल सबसे खूबसूरत कपल में से एक है। दोनों स्टार्स की रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ में केमिस्ट्री जबरदस्त है। बता दें ‎कि अजय देवगन और काजोल एक हैपी फैमिली के साथ रह रहे हैं। उनके युग और न्यासा नाम के दो बच्चे हैं। इसके अलावा दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। बता दें कि दोनों को आने वाले फिल्मफेयर के कवर पर देखा जायेगा। ‎दरअसल अजय देवगन और काजोल दिसंबर के फिल्मफेयर के कवर पेज पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्मफेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय देवगन और काजोल ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। बता दें ‎कि फिल्मफेयर के कवर पेज दोनों की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके चलते हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेस्चन एण्ड आंसर सेशन आयोजित किया। इस दौरान काजोल के एक फैन ने पूछा कि क्या अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं? अपने वादे के अनुसार काजोल के जवाब दिया, "क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?" बता दें कि अजय देवगन और काजोल फिल्म "तानाजी: द अनसंग वॉरियर" में फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। बता दें ‎कि यह अजय देवगन की 100वीं फिल्‍म है वहीं इस ‎फिल्म में विलन के रूप में सैफ अली खान दिखेंगे। 

Related Posts