YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

रणवीर सिंह के साथ फिल्में नही करना चाहती दीपिका पादुकोण

 रणवीर सिंह के साथ फिल्में नही करना चाहती दीपिका पादुकोण

 रणवीर सिंह के साथ फिल्में नही करना चाहती दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और और उनके पति रणवीर सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और पद्मावत शामिल है। ऐसे में फैंस दीपिका-रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर ऑनस्क्रीन देखना चाहते हैं। बता दें ‎कि जल्द ही दीपिका पति रणवीर के साथ फिल्म "83" में नजर भी आने वाली हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण रणवीर के साथ ज्यादा फिल्में नहीं करना चाहती हैं। बताया जा रहा है ‎कि दीपिका अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म करने से बचना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने लगातार 3 फिल्में रिजेक्ट कीं जिनमें उनके को-स्टार उनके पति रणवीर बनने वाले थे। बता दें ‎कि दीपिका नहीं चाहती हैं कि वह और रणवीर सिंह एक साथ ऑनस्क्रीन इतना ज्यादा नजर आएं कि लोगों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट ही खत्म हो जाए। हालां‎कि वह जल्द ही एक फिल्म अनाउंस करने वाली हैं जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका आजकल अपनी आने वाली "छपाक" के प्रमोशन की तैयारियों में भी जुटी हैं। ‎जिसमें वह मालती के रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है जो एक ऐसिड अटैक सर्वाइवर हैं। 
 

Related Posts