YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा व संस्था प्रतिबंधित हो

 राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा व संस्था प्रतिबंधित हो

भारत के नाम को विश्व में प्रसिद्धि दिलाने वाले सत्य, अहिंसा व शांति के दूत के रूप में विख्यात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनको विश्व स्वीकारता है, परन्तु देश की आजादी के 70 साल बाद भी देश को तोड़ने वाली सोच रखने वाले लोग देश के अन्दर ही अपनी घिनौनी सोच का आयेदिन प्रदर्शन करते हैं। अलीगढ़ में राष्ट्रपिता के पुतले पर गोली दागने वाली घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी योगेश कुमार ओके ने डाक के माध्यम से अलीगढ़ कमिश्नर को कानूनी कार्यवाही हेतु पत्र भेजकर गांधीजी की हत्या की घटना को दोहराने वालों के विरूद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा पंजीकृत करने तथा उस संस्था को पूर्णतय प्रतिबंधित करने की मांग की है जिसके पदाधिकारियों ने राष्ट्रद्रोह वाली इस घटना को अंजाम दिया है। वही योगेश कुमार ओके ने चेतावनी देते हुये कहा है कि आज भी गांधीवादी विचार इस महान भारत में जिन्दा हैं, जिसे मिटा पाना किसी क्षीण मानसिकताई गौड़से के समर्थक के बस की बात नहीं। गांधी देश को जोड़ने वाली सोच का नाम है। गोड़से जैसे देश विरोधी सोच रखने वालों से देश सदैव बिखरता है जो हमें स्वीकार नहीं।

Related Posts