YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स

 सैग में भारत का शानदार प्रदर्शन, 124 पदक जीते 

 सैग में भारत का शानदार प्रदर्शन, 124 पदक जीते 

 सैग में भारत का शानदार प्रदर्शन, 124 पदक जीते 
 भारत का दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने वुशु और तैराकी में 56 पदक जीते हैं। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या सौ से ऊपर हो गयी हैं। भारत ने यहां अबतक 62 स्वर्ण, 41 रजत और 21 कांस्य पदकों के साथ ही कुल 124 पदक जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मेजबान नेपाल है। नेपाल ने 36 स्वर्ण, 27 रजत और 38 कांस्य पदक जीते हैं और वह 101 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका (17 स्वर्ण, 35 रजत और 55 कांस्य के साथ ही तीसरे स्थान पर है।
भारतीय खिलाड़ियों ने तैराकी, वुशु, भारोत्तोलन और ऐथलेटिक्स में पदक जीते हैं। वुशु में भारत ने सात स्वर्ण पदक हासिल किये। सूरज सिंह ने पुरुष गुंशू ऑलराउंड स्पर्धा में पहला स्वर्ण जीता। इसके बाद वाई सनथोई देवी (महिला संसू 52 किग्रा), पूनम (महिला 75 किग्रा), दीपिका (महिला 70 किग्रा), सुशीला (महिला 65 किग्रा), रोशिबिना देवी (महिला 60 किग्रा) और सुनील सिंह (पुरुष 52 किग्रा) ने अपनी अपनी स्पर्धाओं में सोना जीता।
विद्यापति चानू ने महिला 56 किग्रा में कांस्य पदक जीता। तैराकी में भारत ने चार स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य सहित 11 मेडल जीते। लिखित सेल्वराज प्रेमा ने पुरुषों के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (शार्ट कोर्स) में दो मिनट 14.67 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जबकि दानुश सुरेश ने रजत पदक हासिल किया। अपेक्षा देयला फर्नाडिस ने महिलाओं के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण जीता। दिव्या सतिजा ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई और महिला 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले टीम ने भी अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।


 

Related Posts