YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अमेरिका में टॉरनेडो तूफ़ान से 22 की मौत - 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं - 5 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे

अमेरिका में टॉरनेडो तूफ़ान से 22 की मौत - 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं  - 5 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे

अमेरिका के अलबामा राज्य में आज टॉरनेडो तूफान से 22 लोगों की मौत हो गई। ली काउंटी के शेरिफ जे जोंस ने मौतों की पुष्टि की है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कई लोगों के लापता होने की खबर है। तूफान के चलते 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 5 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। तूफान ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। तूफान की चौड़ाई 500 मीटर थी और जमीन पर यह कई किमी तक फूला हुआ था। तूफान के चलते सेकड़ो पेड़ उखड़ गए और मलबा सड़कों पर आ गया। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। तूफान के सबसे ज्यादा असर ली काउंटी पर ही पड़ा। 

Related Posts