YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

(सोल) ट्रंप को झटका, किम ने किया एक और परीक्षण

(सोल) ट्रंप को झटका, किम ने किया एक और परीक्षण

(सोल) ट्रंप को झटका, किम ने किया एक और परीक्षण
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौता वार्ता को रद्द कर दिया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह घरेलू राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए वार्ता को समय बचाने की तरकीब की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इस वार्ता के रद्द होने के बाद सैटेलाइट लॉन्चिंग स्टेशन सोहाए में एक अहम परीक्षण भी किया है। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले परमाणु समझौता वार्ता को रद्द किए जाने को लेकर उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने एक बयान में कहा, अब हमें अमेरिका के साथ लंबी वार्ताएं करने की जरूरत नहीं है और परमाणु मुक्त का मुद्दा पहले ही खारिज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा किया गया सतत और पर्याप्त संवाद उनके घरेलू राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए महज एक चाल थी। बता दें कि फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया प्रमुख किम जोंग उन के बीच परमाणु समझौते को लेकर हुई वार्ता भी असफल रही थी। तब से लेकर अब तक यह समझौता अधर में ही लटका था। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से अपने रुख में बदलाव करने को कहा था। 
 

Related Posts