YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

 शहद का गर्म चीजों के साथ सेवन करना होता है ‎‎ हा‎निकारक 

 शहद का गर्म चीजों के साथ सेवन करना होता है ‎‎ हा‎निकारक 

 शहद का गर्म चीजों के साथ सेवन करना होता है ‎‎ हा‎निकारक 
 शहद का गर्म चीजों के साथ सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। दरअसल, बहुत से लोग सुबह उठते ही गर्म पानी में शहद मिक्स करके पीते हैं। क्यों‎कि ये बॉडी को फ्रेश और टॉक्सिन फ्री रखता है। ले‎किन आयुर्वेदिक डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि जिसे आप सेहत के लिए फायदेमंद समझ कर पी रहे हैं, वो फायदेमंद तो दूर की बात है बल्कि एक तरह का जहर है। गर्म पानी या गर्म दूध के साथ शहद लेना असल में टॉक्सिक है और जहर से कम नहीं है। बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि शहद को किसी भी हाल में कभी गर्म नहीं करना चाहिए या पकाना नहीं चाहिए। आर्युवेद में कहा गया है ‎कि शहद अपने रॉ फॉर्म में ही फायदेमंद होता है। अगर इसे गर्म किया जाता है तो इसके अच्छे गुण खत्म हो जाते हैं और कुछ ऐसे जहरीले पदार्थ बनते हैं जो शरीर के लिए काफी नुकसानदेह हैं और इसका असर डाइजेशन पर भी पड़ता है। जैसे शहद को डाइजेस्ट होने में समय लगता है वैसे जब इसे गर्म किया जाता है तो इससे जो टॉक्सिन बनता है उसे भी पचने में काफी समय लगता है जिससे हमारे शरीर में डाइजेशन से सम्बन्धित कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। बता दें ‎कि बाजारों में बिकनेवाले शहद में काफी मिलावट होती है जिससे फायदे कम और नुकसान ज्यादा होता है। बाजारों में बेचने से पहले ही इस शहद को काफी ज्यादा टेंपरेचर पर गर्म कर लिया जाता है, जिसे इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा इसे प्लास्टिक कंटेनर में रखा जाता है जो इसकी क्वॉलिटि को और खराब करता है। बता दें ‎कि शहद को अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन इसे दुकान से खरीदने से अच्छा है कि आप इसे मुख्य सोर्स से ही लें। अगर इसे आप दूध के साथ लेना चाहते हैं तो ये ध्यान रखें कि दूध ठंडा हो। इसके पीछे साइंटिफिक रीजन भी है कि कोई भी चीज जिसमें चीनी की मात्रा होती है उसे गर्म करने से एक केमिकल निकलता है जिसका नाम है 5-हाइड्रोक्सीमेथीफुरफुरल या एचएमएफआई है। ऐसा माना जाता है कि इन केमिकल्स से कैंसर का खतरा बढ़ता है। शहद को 140 डिग्री से कम गर्म करना सेफ है, जो कि आप गर्म दूध से काफी कम होता है। इसलिए जब आप गर्म दूध में शहद मिलाते हैं, इसके अच्छे गुण खत्म हो जाते हैं और जहरीला होकर शरीर को नुकसान पहुंचाता है। बता दें ‎कि शहद के सेहत से जुड़े फायदों की वजह से सदियों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल ये बंद गला और गले की खराश को दूर करने के साथ-साथ शहद, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
ज्योति/ईएमएस 09 दिसंबर 2019

Related Posts